रायपुर

गोदड़ी धाम में सामूहिक विवाह
12-Feb-2021 6:49 PM
 गोदड़ी धाम में सामूहिक विवाह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 फरवरी। सिंधी समाज द्वारा लालपुर स्थित गोदड़ी वाला धाम में आज सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यहां 6 जोड़ों का विवाह कराया गया।

समाज के पदाधिकारी अमर गिदवानी ने बताया कि आज ब्रहम स्वरुप संत बाबा गेला राम  साहब के जन्मोत्सव पर गोदड़ीवालाधाम में छह जोड़ों का विवाह कराया गया। यह कार्यक्रम सभी संतों के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। इन जोड़ों ने सभी रस्में पूरी करते हुए 2 बजे मंत्रोंपचार के सात फेरे लिये। यह कार्यक्रम शनि दरबार के संत विदेश से लाल, जलगांव साहब के महंत श्रीदेवी झांसी देवदास एवं दरबार के हम्मा मेरा देवी के सानिध्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी प्रमुख रूप से शामिल हुए। विभिन्न सरसो संस्थाओं एवं पंचायतों द्वारा नवविवाहितों को उपहार में मंगलसूत्र, पायल, वाशिंग मशीन, कूलर, अलमारी एवं अन्य घर उपयोगी सामान दिए गए।


अन्य पोस्ट