रायपुर

1 दिसंबर विधायकों के घर के बाहर नगाड़े बजाएगा सर्व आदिवासी समाज
25-Nov-2026 8:47 PM
1 दिसंबर  विधायकों के घर के बाहर नगाड़े बजाएगा सर्व आदिवासी समाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 नवंबर। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ 1 दिसंबर से चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है, जिसका समापन 15 दिसंबर को विधानसभा घेराव के साथ होगा।यह निर्णय रायपुर में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में लिया गया।

समाज 1 दिसंबर प्रदेश के विधायकों के आवासों के बाहर नगाड़े बजाकर विरोध प्रदर्शन करेगा।

इसके बाद 10-11 दिसंबर 2026: जिला मुख्यालयों या मंत्रियों के पुतले दहन किए जाएंगे। 15 दिसंबर नवा रायपुर में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

 समाज ने 15 से 17 सूत्रीय मांगें रखी हैं। इनमें 32 प्रतिशत आरक्षण: अनुसूचित जनजाति  वर्ग के लिए सरकारी सेवाओं की भर्ती और पदोन्नति में 32 प्रतिशत आरक्षण को सुरक्षित और बहाल करना।सरकारी, अर्धशासकीय और कंपनियों में स्थानीय भर्तियों के दौरान आदिवासियों को प्राथमिकता और जनसंख्या के अनुपात में अवसर की मांग ।

फर्जी जाति प्रमाणपत्रों की जांच में देरी पर तत्काल कार्रवाई। जमीन, विस्थापितों के पुनर्वास, अलग धर्म कोड/धार्मिक पहचान और समान नागरिक संहिता (ष्टष्ट) का विरोध जैसी मांगें शामिल हैं।


अन्य पोस्ट