रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 नवंबर। आरंग निवासी विजय देवांगन ऑनलाइन यूपीआई धोखाधड़ी का शिकार हो गए। अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल को हैक कर दो बार में उसके बैंक खाते से 1.8 लाख रूपए धोखे से निकाल लिए। मामले में आरंग पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक विजय देवांगन ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि 13 नवंबर की रात 10.45 बजे उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 98 हजार रुपयेनिकाले जाने का मैसेज आया। इसके बाद दूसरे दिन रात करीब 11.16 बजे 10 हजार किसी अज्ञात ने निकाल लिए। इस तरह उसके खाते से 1 लाख 8 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए गए। अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल हैक कर यूपीआई के माध्यम से रकम अवैध रूप से निकाल ली। जानकारी होने पर उसने आरंग थाना जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। विजय ने पुलिस से धोखाधड़ी की गई रकम को संबंधित बैंक एवं साइबर सेल के माध्यम से होल्ड अथवा फ्रीज कराने, आरोपी की पहचान कर उसके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से आरोपी की तलाश कर रही है।