रायपुर

यज्ञाशी को मिला सामाजिक समरसता सम्मान
10-Feb-2021 5:50 PM
यज्ञाशी को मिला सामाजिक समरसता सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 रायपुर, 10 फरवरी।
समाज गौरव विकास समिति रायपुर द्वारा अष्टम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सामाजिक प्रतिभा सम्मान समारोह का 31 जनवरी 2021 को भिलाई में आयोजित किया गया।
इस सम्मान समारोह में रायपुर की 12 वर्षीय कत्थक नृत्यांगना यज्ञा शी साहू को संस्कृतिक क्षेत्र में समाज में समन्वय के लिए समाज गौरव सामाजिक समरसता सम्मान दिया गया।

इस अवसर पर गौरव समिति के सदस्यों ने बताया की यज्ञा शी पूर्व में भारत के कई स्थानों पर शिमला, पुणे, कटक, बैंगलोर बिलासपुर, भोरमदेव, गोंदिया, राजिम के साथ-साथ देश में ही नहीं विदेश में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित जगार महोत्सव भोरमदेव महोत्सव और राजिम लोचन महोत्सव एवं नई दुनिया छत्तीसगढ़ फिल्म अवार्ड जैसे कार्यक्रमों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी है। 
यज्ञा शी को उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करने और समाजिक समर सत्ता के लिए सम्मानित किया गया।
 


अन्य पोस्ट