रायपुर
21 वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा 14 को
05-Feb-2021 6:26 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 फरवरी। छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के तत्वाधान में रेल्वे इंस्टीट्यूट,रेल नगर,बी एम वाय चरोदा में 14 फरवरी को 21वीं सब जूनियर तीरंदाजी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। राज्य स्तरीय स्पर्धा से चयनित तीरंदाज अमरावती में 20 से 26 मार्च तक आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धा में भाग लेंगे। छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मोरारका ने बताया कि राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा 14 फरवरी को सुबह 9 बजे शुरु होगी तथा इसका समापन इसी दिन शाम को होगा। संघ की ओर से इंडियन, रिकर्व और कंपाउंड वर्ग में प्रदेश के जिलों से 4-4 खिलाड़ी शामिल होगें जिनकी सूची जिले के पदाधिकारी,कोच से मंगाई गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे