रायपुर

53 लाख राजस्व वसूल, कुर्की भी
04-Feb-2021 5:32 PM
53 लाख राजस्व वसूल, कुर्की भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 फरवरी।
निगम का राजस्व वसूली अभियान लगातार जारी है। इस दौरान कल एक ही दिन में सभी 10 जोनों से करीब 53 लाख की वसूली की गई। बड़े बकायादारों के खिलाफ कुर्की कार्रवाई भी की जा रही है। निगम अफसरों का कहना है कि राजस्व वसूली में लापरवाही पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। 

जानकारी के मुताबिक निगम जोन 1 की राजस्व विभाग की टीम ने 121 करदाताओं से 5 लाख 97  हजार 62 रूपये राजस्व वसूल किया। जोन 2 की टीम ने  43 करदाताओं से 3 लाख 42 हजार 845 रूपये, जोन 3 की टीम ने  70 करदाताओं से 4 लाख 71 हजार 712 रूपये, जोन 4 की टीम ने 88 करदाताओं से 6 लाख 7 हजार 482 रूपये,  जोन 5 की टीम ने 101 करदाताओं से 4 लाख 61 हजार  405 रूपये, जोन 6 की टीम ने 116 करदाताओं से  5 लाख 32 हजार 203 रूपये की वसूली की। 

जोन 7 की राजस्व विभाग की टीम ने  77 करदाताओं से 4 लाख 51 हजार 7 रूपये, जोन 8 की राजस्व विभाग की टीम ने  119 करदाताओं से 4 लाख  62 हजार 738 रूपये , जोन 9 की राजस्व की टीम ने 78 करदाताओं ने 4 लाख 32 हजार 640 रूपये एवं जोन 10 की राजस्व विभाग की टीम ने 114 करदाताओं से  5 लाख 69  हजार 777 रूपये का राजस्व वसूल किया।   निगम अफसरों का कहना है कि महापौर, आयुक्त, राजस्व विभाग अध्यक्ष के निर्देश पर शहर में राजस्व वसूली अभियान लगातार जारी है और यह आगे भी जारी रहेगा। 

बताया गया कि शहर के सभी 70  वार्डों में निगम टीमों द्वारा घर-घर जाकर संपत्तिकर डिमांड नोटिस एवं पर्चे वितरित किए जा रहे हैं। निगम अफसर भी इसकी रोज मानिटरिंग कर रहे हैं। दूसरी तरफ बड़े बकायादारों से कड़ाई से वसूली करने कुर्की कार्यवाही भी की जा रही है। वसूली में महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की भी मदद ली जा रही है।
 


अन्य पोस्ट