रायपुर
पॉवर कंपनी के कार्यपालक निदेशकों की विदाई
31-Jan-2021 6:02 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 31 जनवरी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की सेवा से सेवानिवृत्त हुए कार्यपालक निदेशक अजय दुबे एवं राजेन्द्र सिंह ठाकुर को भावभीनी विदाई दी गई। लगभग चार दशक की अपनी सेवायात्रा में वरिष्ठ अधिकारियों ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के विद्युत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। विदाई कार्यक्रम में पॉवर कंपनीज के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार, एनके बिजौरा, हर्ष गौतम, राजेश वर्मा, उज्ज्वला बघेल ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को प्रतीकात्मक भेंट, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे