रायपुर

सादगी पूर्वक मनाया जाएगा प्रकाश पर्व
19-Jan-2021 5:10 PM
 सादगी पूर्वक मनाया जाएगा प्रकाश पर्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जनवरी।
सिक्खों के दसवें गुरु गोविंदसिंह का प्रकाश पर्व 20 जनवरी बुधवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर पंडरी गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजेगा तथा स्थानीय रागी जत्था गुरुवाणी से संगत को निहाल करेंगे। स्थानीय गुरुद्वारों में शबद कीर्तन होगा लेकिन  प्रकाश पर्व पर कोरोना के कारण इस बार नगर कीर्तन नहीं निकाला जाएगा।

पंडरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह चावला ने बताया कि गुरु गोविंद नगर गुरुसिंग सभा पंडरी में बुधवार को गुरु गोविंदसिंह की 355वीं जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर विशेष दीवान सजाया जा रहा है। मंगलवार सुबह हुजुरी जत्था ने गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। प्रकाश पर्व पर सुबह 9-30 से अखंड पाठ साहेब होगा। कोरोना के कारण अनुमति न मिलने के कारण इस बार नगर कीर्तन स्थगित कर दिया गया है। प्रकाश पर्व गुरुद्वारे के विशेष दीवान में मनाया जाएगा।    


अन्य पोस्ट