रायपुर
धान खरीदी, बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था की गई सुनिश्चित
12-Jan-2021 5:06 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर,12 जनवरी। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी के लिए प्रदेश में बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। राज्य में अनुमानित धान उपार्जन 89.00 लाख मे. टन हेतु लगभग 4.45 लाख गठान बारदानों की आवश्यकता संभावित है।वर्तमान में लगभग 67.35 लाख मे. टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। 89 लाख मे. टन धान के अनुमानित उपार्जन के विरूद्ध लगभग 21.65 लाख मे. टन का उपार्जन किया जाना शेष है। शेष धान के उपार्जन हेतु लगभग 1.08 लाख गठान बारदानों की आवश्यकता होगी। जिसके विरूद्ध वर्तमान स्थिति में लगभग 53 हजार गठान बारदाने उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त कस्टम मिलिंग हेतु धान के उठाव से लगभग 35 हजार गठान मिलर बारदानें प्राप्त होने हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे