रायपुर

वृद्धाश्रम में मनाया जर्मनी की श्रेष्ठा का जन्मदिन
02-Jan-2021 6:23 PM
 वृद्धाश्रम में मनाया जर्मनी  की श्रेष्ठा का जन्मदिन

रायपुर, 2 जनवरी। लॉकडाउन के कारण बेटी का पहला जन्मदिन न मना पाने वाले जर्मनी में रह रहे  जयेश एवं सृष्टि निगम की बेटी श्रेष्ठा निगम का पहला जन्मदिन शनिवार को माना कैंप कुलदीप निगम वृद्धाश्रम में अनूठे ढंग से मनाया गया। डिजीटल माध्यम से मनाए गए  जन्मदिन के मौके पर वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों एवं मानसिक दिव्यांग बालक गृह में  उल्लास छाया रहा।  श्रेष्ठा  की फोटो के कटऑउट के समक्ष बाल गृह के दिव्यांग बालक के द्वारा केक काटा गया तथा  भोजन, फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर सत्यम निगम, योगेश साहु एवं अक्षय ने शानदार संगीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर वृध्दाश्रम के सचिव बिमल घोषाल, उमा घोषाल,  लीला यादव, पारूल चक्रवर्ती ,नवीन कुमार निगम, राजेन्द्र निगम कोशल्या, हर्षिता साव शामिल रहे।
 


अन्य पोस्ट