रायपुर
सीएम ने श्रीमती सावित्री बाई फुले की जयंती पर उन्हें किया नमन
02-Jan-2021 4:22 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 02 जनवरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और मराठी कवयित्री स्वर्गीय श्रीमती सावित्री बाई फुले की 03 जनवरी जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि श्रीमती फूले ने दलितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। स्त्री अधिकारों की रक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य किये। श्रीमती सावित्री बाई फुले ने न सिर्फ खुद पढ़ाई की बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के दरवाजे खोले और उन्हें पढऩे के लिए प्रेरित किया। श्रीमती फुले द्वारा सामाजिक चेतना के लिए किये गए कार्य हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे