रायपुर

प्रदेश में कोरोना से कल 14 मौतें, रायपुर से 3
31-Dec-2020 4:44 PM
 प्रदेश में कोरोना से कल 14 मौतें, रायपुर से 3

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 दिसंबर। प्रदेश में कोरोना से कल 14 मौतें हुई हैं। इन सभी का अलग-अलग जगहों पर इलाज चल रहा था। इनके संपर्क में आने वालों की जांच-पहचान की जा रही है। दूसरी तरफ, इन मौतों को मिलाकर प्रदेश में कोरोना मौत के आंकड़े बढक़र 717 हो गए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक जिन 14 मरीजों की मौत हुई है, इसमें रायपुर संभाग से चंगोराभाठा रायपुर की 75 वर्षीय महिला, कोटा रायपुर की 50 वर्षीय महिला, रायपुर का 59 वर्षीय पुरूष, गुडा पल्लारी बलौदाबाजार का 70 वर्षीय पुरूष, गुचापाली महासमुंद का 50 वर्षीय पुरूष शामिल हैं।

दुर्ग संभाग का दुर्ग की 76 वर्षीय महिला, राठी निवास महामाया रोड कुम्हारी दुर्ग की 70 वर्षीय महिला,  पाण्डा तराई कबीरधाम की 15 वर्षीय बालिका, गुरूर बालोद की 58 वर्षीय महिला, नवागांव राजनांदगांव का 68 वर्षीय पुरूष, राजनांदगांव का 67 वर्षीय पुरूष शामिल हैं।

बिलासपुर, सरगुजा व बस्तर संभाग का तमनार रायगढ़ का 68 वर्षीय पुरूष, बरनधी भाटागांव सूरजपुर का 18 वर्षीय पुरूष, ग्राम-मायाना चारामा कांकेर का 90 वर्षीय पुरूष शामिल हैं।

इन सभी का एम्स व अन्य जगहों पर इलाज चल रहा था। इसमे 3 की मौत कोरोना से एवं बाकी 11 की अन्य गंभीर बीमारियों के साथ कोरोना से मौत हुई हैं। स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण बना हुआ है और ठंड बढऩे पर इसका खतरा और बढ़ सकता है। ऐसे में लक्षण दिखने पर तुरंत कोरोना जांच कराएं।


अन्य पोस्ट