रायपुर

मंडल संयोजक की विभागीय चयन परीक्षा में शिक्षा विभाग के कर्मियों को मौका नहीं
28-Dec-2020 6:14 PM
मंडल संयोजक की विभागीय चयन परीक्षा में शिक्षा विभाग के कर्मियों को मौका नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 दिसंबर। आदिम जाति विकास  विभाग के मंडल संयोजक के पद पर चयन के लिए विभागीय परीक्षा में शिक्षा विभाग में संयोजित किए गए कर्मियों को मौका देने की मांग सोमवार को विधानसभा में  कांग्रेस सदस्य मोहन मरकाम और बृहस्पत सिंह ने जोर शोर से रखी। आदिम जाति विकास मंत्री ने इससे इंकार कर दिया।

प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य मोहन मरकाम ने मामला उठाया। इसके जवाब में आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. पे्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि मंडल संयोजक पद के लिए दो बार विभागीय भर्ती परीक्षा हो चुकी है। जिसमें क्रमश: 93 और 27 अभ्यार्थी शामिल हुए। उक्त पद पर विभागीय भर्ती के चयन के लिए आदिमजाति विकास अधीनस्थ सेवा  भर्ती नियम 2011 प्रचलन में थे।

इस पर कांग्रेस सदस्य मरकाम और बृहस्पत सिंह ने जोर देकर कहा कि शिक्षा विभाग में संयोजित किए गए कर्मियों को विभागीय परीक्षा में बैठने का मौका देना चाहिए। दोनों ने इस पर जोर दिया। आदिम जाति विकास मंत्री ने नियमों का हवाला देकर इससे इंकार कर दिया। 

 


अन्य पोस्ट