रायपुर

दिसंबर में नगरीय निकाय चुनाव- साव
29-Nov-2026 8:18 PM
दिसंबर में नगरीय निकाय चुनाव- साव

रायपुर, 29 नवंबर। उप मुख्यमंत्री (नगरीय निकाय)अरुण साव ने कहा कि दिसंबर में नगरीय निकाय चुनाव हो सकते हैं। मीडिया से  चर्चा करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग अपनी तैयारी कर रहा है।भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लेती है।सभी 17 नगरीय निकायों में भाजपा की तैयारी है। पिछली नगरीय निकाय का परिणाम दोहराया जाएगा। हमारी सरकार ने 3 सालों में शहरों के लिए काम किया है।शहर की जनता भाजपा को आशीर्वाद देगी। वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की हालत काफी बुरी है।जिलाध्यक्ष प्रभारी की बैठक में नहीं पहुंच पा रहे हैं।कांग्रेस को अपने जिलाध्यक्षों को नोटिस भेजना पड़ रहा है। कांग्रेस में हालात बुरे हैं। वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज के परफॉर्मेंस पर तंज कसते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हारे-पीटे हुए लोगों की पार्टी बनी हुई है।कांग्रेस समाप्ति की ओर बढ़ रही है।कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष अपनी कार्यसमिति नहीं बना पाए. हालांकि, यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है।


अन्य पोस्ट