रायपुर

पार्किंग की लेकर दो पक्षों में विवाद, पिता-पुत्र सहित तीन पर एफआईआर
29-Nov-2026 8:20 PM
पार्किंग की लेकर दो पक्षों में विवाद, पिता-पुत्र सहित तीन पर एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 नवंबर। विश्वकर्मा चौक रामसागरपारा क्षेत्र में वाहन खड़ा करने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को चोटें आने की शिकायत पुलिस से की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आजाद चौक निवासी प्रवीण निषाद ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10:45 बजे वह अपने घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान उसके पिता मनोज कुमार ने अपनी इनोवा कार सडक़ किनारे उस स्थान पर खड़ी की, जहां वे रोजाना वाहन खड़ा करते हैं। आरोप है कि मोहल्ले के खिलावन निषाद ने वहां किसी अन्य व्यक्ति का ऑटो खड़ा कर दिया था। इस पर मनोज कुमार द्वारा ऑटो हटाने की बात कहने पर खिलावन निषाद ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

प्रवीण के अनुसार, पिता के साथ अभद्र व्यवहार का विरोध करने पर खिलावन निषाद, लखन निषाद, कुमार निषाद और बजरंग निषाद ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के, डंडे एवं कड़े से मारपीट की।

बीच-बचाव करने पहुंचे प्रवीण के भाई अंकित निषाद और मामा कौशल निषाद के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना में प्रवीण के सिर, नाक और चेहरे पर चोटें आईं, जबकि अंकित निषाद के सिर, गर्दन, माथे और दाहिनी आंख के पास चोटें आईं। वहीं कौशल निषाद के दाहिने हाथ और होंठ पर चोट लगने की शिकायत की गई है।


अन्य पोस्ट