रायपुर

पेंशनधारी कल्याण संघ का 3 सप्ताह तक वाट्सएप मेल और चिट्ठी अभियान
29-Nov-2026 8:13 PM
पेंशनधारी कल्याण संघ का 3 सप्ताह तक वाट्सएप मेल और चिट्ठी अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 नवंबर। छत्तीसगढ़ के लगभग डेढ़ लाख पेंशनरों के साथ हो रहे आर्थिक अन्याय एवं लंबित महंगाई राहत के भुगतान को लेकर छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ ने राज्य सरकार के खिलाफ ने  तीन सप्ताह तक चरणबद्ध पत्राचार एवं जनसंपर्क अभियान चलाने की घोषणा की है। इस अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी का ध्यान पेंशनरों की समस्याओं की ओर आकृष्ट कराएगा।संघ ने विश्वास जताया कि भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी के हस्तक्षेप से पेंशनरों को न्याय अवश्य मिलेगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डी.पी. मनहर ने बताया कि  17 दिसंबर तक तीन सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जाएगा।पहला सप्ताह (28 नवंबर से 3 दिसंबर)- व्हाट्सएप अभियान।दूसरा सप्ताह (4 दिसंबर से 10 दिसंबर)- ईमेल  अभियान।तीसरा सप्ताह (11 दिसंबर से 17 दिसंबर)- दिल्ली एवं मुंबई के पते पर पत्र लिखो अभियान।

पेंशनरों की प्रमुख मांगें: मोदी की गारंटी के नाम पर छत्तीसगढ़ सरकार पेंशनरों का आर्थिक शोषण बंद करे। जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत  पेंशनरों को प्रदान की जाए।पेंशनरों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।वर्ष 2017 से लंबित 96 माह की महंगाई राहत का भुगतान पेंशनरों को तत्काल किया जाए।


अन्य पोस्ट