रायपुर
तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
रायपुर, 29 नवंबर। लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती के लिए व्यापमं ने रविवार को लिखित परीक्षा आयोजित की। मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार परीक्षार्थियों को कम से दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचना पड़ा ताकि मूल पहचान पत्र से उनकी पहचान की जा सके।
परीक्षार्थियों को फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पहले मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया निर्देश के अनुसार, परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आए । काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पर रोक लगाई गई थी। केवल साधारण स्वेटर, चप्पल की अनुमति थी। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित था। इस परीक्षा में पूरे प्रदेश में कुल पंजीकृत लगभग 56000 अभ्यर्थी रहे। इनमें से कुल उपस्थिति लगभग 91त्न रही। वहीं रायपुर के 48 सेंटर में 13064 उपस्थित रहे।