रायपुर

महालक्ष्मी मार्केट व्यापारी संघ के साथ मिश्रा की बैठक
29-Nov-2026 8:15 PM
महालक्ष्मी मार्केट व्यापारी संघ के साथ मिश्रा की बैठक

बाजार के सुव्यवस्थित विकास एवं बेहतर सुविधाओं को लेकर दिया आश्वासन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 नवंबर। देवेन्द्र नगर पंडरी स्थित महालक्ष्मी मार्केट में आयोजित व्यापारी संघ की बैठक में उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा शामिल हुए।  बैठक में बाजार की व्यवस्थाओं, व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने तथा व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

श्री मिश्रा ने  कहा कि  महालक्ष्मी मार्केट रायपुर का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है और यहां की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बाजार में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता, सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं, आवागमन की सुगमता के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक पहल की जाएगी।


अन्य पोस्ट