रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 नवंबर। एनआईटी में डाक विभाग के प्रबंधन अधिकारियों के लिए व्यावसायिक विकास एवं विपणन कौशल विषय पर तीन दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के 40 अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इनमें सहायक डाक अधीक्षक तथा डाक निरीक्षक शामिल थे।
प्रशिक्षण बदलते बाजार परिवेश में उपलब्ध व्यावसायिक अवसरों का प्रभावी उपयोग करते हुए डाक विभाग की सेवाओं एवं कारोबारी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में एनआईटी के डॉ. अनूप तिवारी एवं डॉ. मानवेंद्र त्रिपाठी, रविशंकर विश्वविद्यालय के डॉ. जी. के. देशमुख तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भिलाई की डॉ. श्रीलक्ष्मी ने विशेषज्ञ वक्ता रहीं। डाक विभाग की ओर से एन. के. राजपाल, सौरभ असाटी, श्री सेल्वा एवं अरविंद बर्गे ने भी अपने अनुभव एवं व्यावहारिक सुझाव साझा किए। डॉ. प्रियंका त्रिपाठी एवं डॉ. राकेश त्रिपाठी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वय किया।