रायपुर
प्रतिबंधित प्लास्टिक, कचरा अलग नहीं रखने वाले कारोबारियों से 23 हजार से अधिक जुर्माना
29-Nov-2026 8:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 नवंबर। निगम स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिबंधित प्लास्टिक और गन्दगी और डस्टबिन नहीं रखने की शिकायतों पर जांच अभियान चलाया।
जोन 2 स्वास्थ्य विभाग ने 12 दुकान संचालकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने, सूखा एवं गीला कचरा पृथक - पृथक करके नहीं रखने और गन्दगी फैलाने पर कुल 12700 रूपये का जुर्माना वसूला । साथ ही सम्बंधित दुकान संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी । वहीं जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन के 22 दुकान संचालकों से गन्दगी फैलाये जाने और डस्टबिन नहीं रखे जाने पर कुल 9700 रूपये जुर्माना वसूला । इसी तरह से जोन 10 की टीम ने 11 दुकान संचालकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने 6600 रूपये जुर्माना वसूला।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे