रायपुर

सीजी पीएससी में विलंब-युवाओं के साथ अन्याय-अपना पराया का खेल जारी- झा
29-Nov-2026 8:13 PM
सीजी पीएससी में विलंब-युवाओं के साथ अन्याय-अपना पराया का खेल जारी- झा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य में लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री तामन सिंह सोनवानी पर कार्यवाही के बाद लगातार स्थाई रूप से अध्यक्ष का पद रिक्त है। यह प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ तक पहुंचा। न्यायालय ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र नियुक्ति का निर्देश राज्य शासन को दिया है। आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ का पीएससी इतना बदनाम हो चुका है, की अच्छे अधिकारी पीएससी के अध्यक्ष नहीं बनना चाहते हैं।

दूसरी ओर राज्य सरकार भी पीएसी को दुधारू गाय समझती है। इसलिए वहां नियुक्ति के लिए अपना पराया पर उलझी हुई है। मुख्यमंत्री अपने कृपा पात्र की नियुक्ति चाहते हैं तो दूसरी ओर अन्य बड़े नेता अपने लोगों की नियुक्ति में लगे हुए हैं। पीएसी की नियुक्ति अंतत: दिल्ली हाई कमान तक पहुंच चुका है। श्री झा ने कहा है कि पीएसी अध्यक्ष के रूप में रीता शांडिल्य को अस्थाई रूप से प्रभार सौपा गया है। लेकिन अस्थाई यूपीएससी अध्यक्ष कोई परीक्षा आयोजित करने में सक्षम नहीं है।

श्री झा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्य सचिव विकासशील से मांग की है कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का तत्काल पालन करते हुए तत्काल योग्य निर्भीक निष्पक्ष व ईमानदार अधिकारी को लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करने की माग की है। छत्तीसगढ़ पार्टी प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष देवलाल नरेटी, वरिष्ठ नेता कोमल हुपेडी, नंदन कुमार सिंह,सागर क्षीरसागर,नंदन कुमार सिंह, प्रियंका शुक्ला, जसबीर सिंह, आर एस ठाकुर,नवनीत नंदे, कलावती मार्को अजीम खान मिहिर कुर्मी, जयदीप खनूजा, सुरेंद्र बिसेन,आदि ने तत्काल मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से मांग की है कि पीएसी  के स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति कर बेरोजगारों युवाओं के साथ न्याय करें।


अन्य पोस्ट