रायपुर

गाय को रौंदकर भागने लगा कार चालक, राहगीरों ने पुलिस के हवाले किया
29-Nov-2026 8:12 PM
गाय को रौंदकर भागने लगा कार चालक, राहगीरों ने पुलिस के हवाले किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 नवंबर। आजाद चौक  इलाके में साईं मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार कार ने सडक़ किनारे बैठी गाय को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाय गंभीर रूप से घायल होकर सडक़ पर गिर पड़ी। हादसे के बाद कार चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन आसपास मौजूद युवकों और राहगीरों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।  हादसे के  वायरल वीडियो में  सडक़ किनारे एक गाय बैठी हुई थी। इसी दौरान वहां से तेज रफ्तार में गुजर रही कार ने गाय को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाय उछलकर सडक़ पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग और राहगीर घटनास्थल पर पहुंच गए। गाय को टक्कर मारकर भागने लगा चालक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक रुकने के बजाय मौके से निकलने की कोशिश करने लगा। उसकी इस हरकत को देखकर आसपास मौजूद युवकों और राहगीरों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।


अन्य पोस्ट