रायपुर
महादेवघाट मेले में महिला के गले से सोने की चेन पार
25-Nov-2026 8:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 नवंबर। महादेवघाट मेले में घूमने पहुंची एक महिला के गले से अज्ञात चोर सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। चोरी गई माला की कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है। घटना हटकेश्वर मंदिर के पास की है। भाठागांव शारदा विद्यालय के पास रहने वाली सरस्वती सोनकर 24 नवंबर को शाम अपने नाती-पोतों के साथ महादेवघाट मेला घूमने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने गले में सोने की सात पत्ती वाली पुरानी माला पहन रखी थी। शाम 5.30 बजे मेले में घूमते समय जब उन्होंने अपने गले की ओर देखा तो माला गायब थी। महिला को आशंका है कि मेले की भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने उनके गले से झपट्टा मारकर सोने की माला चोरी कर ले गया। घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत के आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे