रायपुर
तेलघानी ब्रिज अब केवल बाइक के लिए
25-Nov-2026 8:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 नवंबर। रायपुर के तेलघानी नाका स्थित करीब 40 साल पुराने जर्जर ओवरब्रिज पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है और इसे तोडक़र नया पुल बनाने की तैयारी है। पुल को असुरक्षित घोषित किए जाने के बावजूद लोहे के सपोर्ट के सहारे आवाजाही चल रही थी। सुरक्षा को देखते हुए अब पुराने पुल के दोनों छोर पर क्रैश बैरियर लगाकर इसे हमेशा के लिए बंद किया गया है। कार और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है और केवल बाइक को ही अनुमति दी गई है। जर्जर ढांचे को हटाकर नया ओवरब्रिज बनाया जाना है। इसके लिए रेलवे और पीडब्ल्यूडी का संयुक्त सर्वे पूरा हो चुका है। वाहन चालक अब बगल वाले नए तेलघानी नाका ओवरब्रिज और आसपास के वैकल्पिक मार्गों (जैसे रामनगर अंडरब्रिज) का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उन मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे