रायपुर
भगवान कार्तिकेय को दीपदान
25-Nov-2026 8:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 नवंबर। अमलीडीह तालाब में पर्यावरण प्रेमी संगठन ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दीपदान का आयोजन किया । कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और संगठन के द्वारा 5108 बत्तियों सहित सैकड़ों दीप से भगवान कार्तिकेय को दीपदान किया गया। आयोजन में एन आर नायडू, आर डी दहिया, खुशबू दाहिया, वेदव्यास मिश्रा विद्याभूषण दुबे , श्रीमती सुषमा दुबे ,गुंजन दुबे, पूर्वा दुबे ,उदयपाल सिंह जादौन, छलिया सयानी, प्रकाश राव आदि ने भूमिका निभाई।श्री नायडू ने बच्चों को फुलझड़ी आदि वितरित किया ।इस अवसर पर भारतीय बैडमिंटन टीम 40 प्लस आयु वर्ग के खिलाड़ी मनीष गुप्ता सपरिवार विशेष तौर पर उपस्थित थे। उन्होंने इसी सप्ताह साउथ कोरिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे