रायपुर

स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान की शताब्दी, 21 दिसंबर को रायपुर में भव्य आयोजन
25-Nov-2026 8:42 PM
स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान की शताब्दी, 21 दिसंबर को रायपुर में भव्य आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 नवंबर। स्वामी श्रद्धानंद महाराज के बलिदान के अवसर पर राजधानी  में 21 दिसंबर को बलिदान शताब्दी वर्ष का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दीनदयाल  ऑडिटोरियम में होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर वीआईपी रोड स्थित राममंदिर परिसर में विभिन्न समितियों और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धर्म जागरण विभाग के पदाधिकारियों, गायत्री परिवार के सदस्यों और स्वाभिमान भारत पतंजलि समिति से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। 21 दिसंबर को कार्यक्रम स्थल पर यज्ञ और पूजन किया जाएगा। इसके बाद स्वामी श्रद्धानंद महाराज के जीवन, उनके सामाजिक और धार्मिक योगदान तथा बलिदान को याद किया जाएगा।


अन्य पोस्ट