रायपुर

98 प्रतिभाओं का सम्मान
25-Nov-2026 8:39 PM
 98 प्रतिभाओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 नवंबर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मण्डल ने आशीर्वाद भवन,बैरन बाजार  में दीपावली मिलन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया मुख्य अतिथि सांसद  बृजमोहन अग्रवाल,छत्तीसगढ़ आदिवासी,स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय  शुक्ला, विधायक  सुनील सोनी,पूर्व पुलिस अधिकारी  अनिल कुमार बाजपेई अध्यक्ष तेलंगाना ब्राह्मण समाज हैदराबाद, रायपुर पुलिस कमिशनर  संजीव शुक्ला, पार्षद  अमर गिदवानी भी सम्मिलित रहें।  अतिथियों के सम्मान अध्यक्ष सुरेश मिश्रा,सचिव राजकुमार दीक्षित,उपाध्यक्ष द्वय श्रीमती नीता अवस्थी,संजय अवस्थी,सहसचिव द्वय प्रमोद मिश्रा,अनुराग पांडेय ने किया। महिला मंडल ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम अष्ट लक्ष्मी नृत्य नाटिका एवं गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति दी।आकर्षक वेशभूषाओं में साक्षात भगवान स्वरूप महिलाएं दर्शकों को मंत्रमुग्ध करदिया। इस अवसर पर नवनिर्मित चार कमरों का सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने लोकार्पण किया। कमरों का निर्माण सांसद एवं विधायक निधि के किया गया। अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया। सचिव राजकुमार दीक्षित ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । आभार प्रदर्शन सहसचिव अनुराग पांडेय ने किया। कार्यक्रम के संयोजक संजय अवस्थी, सहसंयोजक  राघवेंद्र पाठक, गौरव शुक्ला रहे।  कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्यों में  गिरजा शंकर दीक्षित,  जय शंकर तिवारी,  श्रीकांत अवस्थी,आशीष बाजपेई, प्रभात पांडेय, पंकज तिवारी, अशोक दीक्षित, लखनलाल बाजपेई मन्नू, आशुतोष द्विवेदी, अजय बाजपेई ने सहयोग प्रदान किया।समारोह में कुल 98प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को रजत पदक एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।  चार प्रतिभावान बच्चों को सामाजिक सहयोग से गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश मिश्रा एवं विकास तिवारी ने किया।


अन्य पोस्ट