रायपुर

बीमा क्लेम से 43.78 लाख का लालच देकर किसान से 3.47 लाख ठगे
18-Nov-2026 8:11 PM
बीमा क्लेम से 43.78 लाख का लालच देकर किसान से 3.47 लाख ठगे

अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराई रकम तीन लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 नवम्बर। बीमा पॉलिसी का क्लेम दिलाने और जमा रकम वापस कराने का झांसा देकर आरंग के एक  किसान से 3.46 लाख की  हो गई। तीन अज्ञात लोगों ने फोन कर तीन साल पहले की बीमित पॅालिसी को क्लेम कराने पर कई गुना ज्यादा का लाभ देने का झांसा दिया था। ठगों ने पहले बीमा लोकपाल में शिकायत कराने का भरोसा दिलाया और फिर पॉलिसी क्लेम और उसे बंद कराने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करा ली। ठगी का एहसास होने पर गोपेश्वर साहू ने इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उसने थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 कागदेही निवासी गोपेंद्र साहू ने बताया कि वह खेती-किसानी के साथ कृषि केंद्र की दुकान का संचालन करता है। पीडि़़त को वर्ष 2023 में एक बीमा पॉलिसी बेची गई थी, जिसे उसने गलत तरीके से बेचे जाने का आरोप लगाया है। अगस्त 2026 में पॉलिसी की अगली किस्त के संबंध में फोन आने पर उसने अपनी आपत्ति जताई। इस पर फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे जीवन बीमा लोकपाल में शिकायत करने की सलाह दी और स्वयं शिकायत दर्ज कराने की बात कही।

पीडि़़त के अनुसार, इसके करीब दो घंटे बाद राकेश अग्रवाल नाम बताने वाले व्यक्ति का फोन आया। करीब दो महीने बाद उसी व्यक्ति ने अपना नाम प्रदीप अग्रवाल बताया। उसने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से संपर्क कर पॉलिसी क्लेम कराने और चार्ज के नाम पर रुपये जमा कराने शुरू कर दिए। उसके झांसे में आकर पीड़ित ने 20 सितंबर 2026 को ्रद्दद्दह्म्ड्डठ्ठस्रद्ब5द्ग स्द्गष्ह्वह्म्द्ग के खाते में 1 लाख रुपये और 1 अक्टूबर को पेटीएम के माध्यम से 95 हजार रुपये जमा किए।

इसके बाद फाइल एक महिला को ट्रांसफर करने की बात कही गई। महिला ने अपना नाम स्नेहा अग्रवाल बताया और पीड़ित को 43 लाख 78 हजार 990 रुपये का कुल रिडेम्पशन अमाउंट मिलने का भरोसा दिलाया। साथ ही पॉलिसी कैंसिल कराने के नाम पर चार्ज लगने की बात कहकर 17 अक्टूबर 2026 को सोनू कुमार के एक्सिस बैंक खाते में 1 लाख 51 हजार रुपये जमा करा लिए।

इस प्रकार 3 लाख 46 हजार रुपये अलग-अलग खातों में जमा कराए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राकेश अग्रवाल उर्फ प्रदीप अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल और सोनू कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट