रायपुर

पैलोटी कॉलेज में महाविद्यालयीन फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, 12 टीमें ले रहीं हिस्सा
18-Nov-2026 8:04 PM
पैलोटी कॉलेज में महाविद्यालयीन फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, 12 टीमें ले रहीं हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 नवंबर। सेंट विंसेंट पैलोटी कॉलेज में छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालयीन फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के 12 महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा थे। विशिष्ट अतिथि होलीक्रॉस स्कूल के मैनेजर फादर शांति प्रकाश पन्ना और प्राचार्य दिलीप लकरा उपस्थित रहे।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुलदीप दुबे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। विधायक पुरंदर मिश्रा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में साइंस कॉलेज रायपुर ने दिशा कॉलेज को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में पंडित हरिशंकर शुक्ल महाविद्यालय ने मेक कॉलेज को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में आदर्श कॉलेज मंडी ने पीजी कॉलेज धमतरी को 4-0 से हराया। चौथे मैच में नेताजी सुभाष कॉलेज अभनपुर ने छत्तीसगढ़ कॉलेज को 1-0 से शिकस्त दी। पांचवें मुकाबले में शासकीय महाविद्यालय कुरूद ने हरिशंकर महाविद्यालय को 5-0 से हराया। छठे मैच में विप्र महाविद्यालय ने साइंस कॉलेज को 6-0 से पराजित किया।

आयोजन सचिव एवं महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा और दुर्गाशीष मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के अगले दिन सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के बाद राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए रायपुर सेक्टर की टीम का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर फादर अमित तिर्की, उप प्राचार्य डॉ. जी. पदम गौरी, विभागाध्यक्ष, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट