रायपुर

गांजा बेचते 26 पकड़ाए
16-Nov-2026 8:30 PM
 गांजा बेचते 26 पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 नवम्बर। राजधानी रायपुर के सुभाष नगर देवारपारा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। गांजे की खरीदी-बिक्री और गतिविधियों शिकायतों के बाद पुलिस ने अभियान चलाकर 26 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

तेलीबांधा के सुभाष नगर देवारपारा में लंबे समय से गांजे की खरीदी-बिक्री और नशे के अवैध कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। यूचना पर तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने देवारपारा में दबिश दी। सघन चेकिंग कार्रवाई के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त 26 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में अपराध दर्ज किया गया।


अन्य पोस्ट