रायपुर
45 किलो वजन के 350 कड़े और 11 चाकू बरामद,9 को जेल
11-Oct-2026 8:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अक्टूबर। गोलबाजार पुलिस ने इलाके में चल रहे उर्स के दौरान चेकिंग में 11 चाकू और लगभग 350 से ज्यादा कड़े बरामद कर आर्म्स एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं कार्यवाही की। उर्स के अवसर पर शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाए रखने कल यह चेकिंग अभियान चलाया था।
मोतीबाग चौक स्थित बंजारी बाबा उर्स में शामिल संदल जुलूस में संदिग्धों की चेकिंग के दौरान यह बरामद किए गए। कड़े का कुल वजन लगभग 45 किलोग्राम है। लगभग 50 संदिग्ध व्यक्तियों की थाना लाकर चेकिंग, 9 के विरुद्ध बीएनएस की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। उक्त सभी 9 व्यक्तियों को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट, कोतवाली ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे