रायपुर
रायपुर, 4 सितंबर। श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड, में समयोपदेश वर्षायोग 2026 के आयोजन जारी है। शुक्रवार को प्रात:कालीन धार्मिक कक्षा में मुनि श्री आगम सागर ने श्रद्धालुओं को जैन दर्शन के महान ग्रंथों तत्त्वार्थ सूत्र एवं छह ढाला का गहन स्वाध्याय कराया। इसके उपरांत अपनी मंगल देशना में मुनि श्री ने सम्यक् चारित्र, आत्म-कल्याण और कर्म सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए वीतरागता का संदेश दिया।मुनि ने कहा कि जो जीव बाहरी सांसारिक पदार्थों से अपना ध्यान हटाकर स्वयं की आत्मा में स्थित हो जाता है, वही वास्तव में निश्चय चारित्र है। जिसे स्वयं के आत्म-तत्त्व पर सच्चा विश्वास होता है, वही उसे प्राप्त करने का पुरुषार्थ करता है, और आत्म-तत्त्व को पाने का प्रयास केवल वही कर सकता है जिसे आत्मा का सम्यक् ज्ञान हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिससे आत्मा का वास्तविक कल्याण हो, वही सम्यक् चारित्र है। जो जीव ख्याति, लाभ, पूजा, भव्य भवन, वस्त्र और धन-संपदा की लालसा से ऊपर उठ जाता है, वही आत्म-कल्याण का अधिकारी बनता है। ख्याति, पूजा और लाभ चाहने से नहीं मिलते, बल्कि पूर्वकृत पुण्य कर्मों के उदय से स्वत: प्राप्त होते हैं। इसके विपरीत ईर्ष्या, द्वेष और क्लेश भाव रखने से जीव अपने कर्मों को मलिन कर लेता है। समिति अध्यक्ष नरेंद्र जैन गुरुकृपा, ट्रस्टी प्रभात जैन,सनत जैन, भरत जैन भोरावत ने दी।