रायपुर

ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन
12-Jun-2026 4:23 PM
ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जून।
दिग्विजय स्टेडियम समिति द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन 10 जून 2026 को दिग्विजय स्टेडियम में संपन्न हुआ।  समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी खूबचंद पारख, महापौर मधुसूदन यादव,  जिला क्रिकेट  एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कोठारी,  स्टेडियम समिति के वरिष्ठ सदस्य रमेश डाकलिया उपस्थित थे ।
शिविर में 10 मई से टेबल टेनिस, शतरंज, स्नूकर बिलियर्ड, पूल टेबल का प्रशिक्षण लगभग 130 बच्चों ने उक्त खेलों के प्रशिक्षित प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त किया। अतिथियों का स्वागत स्टेडियम समिति के सचिव रमेश पटेल, सह-सचिव योगेश बागड़ी, प्रबंधक देवेंद्र ठाकुर एवं तीरथ गोस्वामी ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे ।

समारोह को संबोधित करते समिति के सचिव रमेश पटेल ने उपस्थित खेलप्रेमियों को आश्वस्त किया कि इसी तरह आगे भी शतरंज, टेबल टेनिस, पुल टेबल बैडमिंटन, क्रिकेट, बास्केटबॉल सहित कई अन्य खेलों के प्रशिक्षण यहां वर्षभर जारी रहेंगे। महापौर मधुसूदन यादव ने अपने संबोधन में विश्वास व्यक्त किया कि खेल से जुड़े नवनियुक्त सचिव एवं सह-सचिव की नियुक्ति के पश्चात खेलों के प्रति लगातार गतिविधियां जारी रहेगी। वरिष्ठ समाजसेवी खूबचंद पारख ने बताया कि जनता एवं खेलप्रेमियों की मांग पर डॉ. रमन सिंह ने खेल से जुड़े सचिव रमेश पटेल एवं सह-सचिव योगेश बागड़ी की नियुक्ति स्टेडियम समिति में करने के बाद लगातार खेल गतिविधियां को सुचारू रूप से एवं व्यवस्थित देखा जा रहा है।
स्टेडियम समिति में वर्षों से जुड़े वरिष्ठ सदस्य रमेश डाकलिया ने अपने संबोधन में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर पर प्रसन्नता व्यक्त करते इसी तरह के आयोजन करते रहने का सुझाव समिति को उपस्थित खेल प्रेमियों के समक्ष दिया। अतिथियों ने सुरेंद्र सिंह बग्गा, अनिल डुलानी, हर्ष चितलांगिया, ममता मिश्रा, दिपेश मिश्रा एवं प्रकाश शर्मा के विशेष सहयोग से संपन्न शिविर में आए बच्चों को प्रमाण पत्र एवं मैडल देकर प्रोत्साहित किया । समारोह में अतिथि के रूप में वरिष्ठ पार्षद रानु जैन एवं रघुवीर वाधवा उपस्थित रहे। समारोह में महीनेभर तक जारी प्रशिक्षण शिविर  में नि:स्वार्थ भाव से सेवाएं देने के कारण प्रशिक्षकों को अतिथियों ने पुरस्कृत भी किया। समारोह का संचालन सुजीत द्विवेदी, समिति के सह-सचिव योगेश बागड़ी ने किया।


अन्य पोस्ट