रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 मार्च। शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू हुआ।
लैंगिक समानता और सामाजिक जागरूकता विषय पर आयोजन किया गया। संयोजक डॉ रश्मि दुबे ने सभी का स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन डॉ गौतमी भतपहरी ने दिया। प्राचार्य डॉ जया तिवारी ने कहा कि आज के समय में लैंगिक संवेदनशीलता की समझ अत्यंत आवश्यक है।
मुख्य अतिथि डॉ वर्णिका शर्मा, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, अध्यक्ष ने कहा कि बौद्धिक ज्ञान पहले भी था आज भी है ,संवेदना के लिए अपने बच्चों को संस्कारित करें।
डॉ मनीष श्रीवास्तव, प्राध्यापक अंग्रेजी ,गुरु घासीदास विवि ने लिंग संवेदनशीलता, महिलाओं के अधिकार, सामाजिक समानता और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
विशिष्ट अतिथि विद्या राजपूत ने अपने जीवन के संघर्ष को बताया और कहा मैं थर्ड जेंडर हूं इसका मुझे गर्व है। प्रश्न-उत्तर सत्र में छात्राओं ने विषय से संबंधित अपने विचार साझा किए।
डॉ कल्पना मिश्रा ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में आनलाइन 160 लोग जुड़े । डॉ मुक्ता मल्होत्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। रुसा प्रभारी डॉ के के हैरिस, डॉ रागिनी पांडे , डॉ रितु मारवाह, डॉ प्रमिला नागवंशी डॉ प्रतिभा साहू के साथ सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे ।