रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 मार्च। बस्तर जिले में भवन और अन्य सुविधा विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों लेकर कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को घेरा। मंत्री के जवाब पर बघेल ने व्यंग्य कसा कि 15 वर्ष में कितना बना लिए जो बजट मिलने पर इस वर्ष बना लेंगी।
सोमवार को विधानसभा में अपने तारांकित प्रश्न में श्रु बघेल ने 2022-26 तक संचालित भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी मांगा था। इस पर मंत्री राजवाड़े ने जानकारी लेकर देने की बात कही। बघेल ने कहा कि 2909 केंद्र भवन विहीन हैं। इनमें से 930 जर्जर, और सैकड़ों शौचालय, पेयजल सुविधा भी नहीं है। कब तक ये सुविधाएं मिलेंगी। बघेल ने कहा कि सरकार ने इन आंगनबाड़ी केंद्रों में नर्सरी संचालित करने की बात कही है। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि भवन पेयजल सुविधा वाले 951 केंद्रों में से 230 पूर्ण हो चुके हैं। शेष बजट की उपलब्धता पर पूर्ण किए जाएंगे।
बघेल ने कहा कि 2444 में पेयजल नहीं है, 465 अपूर्ण हैं। 15-17 वर्षों से भवन अपूर्ण होना क्या उचित है। मंत्री ने कहा कि बजट मिलने पर निर्माण करा लिया जाएगा। इस पर बघेल ने चुटकी ली कि 15 वर्ष में क्या बना लिए जो बजट मिलने पर बना लेंगे। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने भी चुटकी लेते कहा कि जी रामजी कानून का विरोध करना बंद कर दो सब बन जाएगा।