रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 मार्च। सराफा बाजार में भावों में गिरावट जारी है।शुक्रवार को बाजार सोना 163500 चांदी 266000 पर बंद हुआ था। वहीं आज सोमवार सोना 160 200 रूपए तोला चांदी 255 800 रूपए किलो पर खुला।
अर्थात सोना 3300 प्रति 10 ग्राम और चांदी में 10200 रूपए अभी तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले पिछले शनिवार को सोना 162200 चांदी 261000 रूपए थी। वहीं गुरुवार को सोना 164750 रूपए तोला और ? चांदी 272500 रूपए किलो थी। जबकि बुधवार को सोना 165400,0चांदी 271 100 रूपए रही।
इस गिरावट के कारणों को लेकर सराफा कारोबारी हरक मालू ने कहा कि अमेरिकी डॉलर पिछले 6 माह के उच्चतम स्तर पर मजबूत हो गया है । जैसे की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह माना जा रहा था कि अमेरिका ईरान के बीच यह युद्ध काफी बड़े स्तर पर होगा जिससे बाजार में अनिश्चितता आएगी किंतु यह युद्ध उच्च स्तर तक नहीं हुआ इससे स्टॉकिस्ट और निवेशक मुनाफा वसूली कर रहे हैं वहीं बुधवार को अमेरिकी फेडरल बैंक की बैठक होने वाली है इसमें ब्याज दर कम होने की संभावना नहीं है स्थिर रहने की संभावना है इससे भी स्टॉकिस्ट एवं निवेशक मुनाफा वसूली कर रहे हैं।