रायपुर
कान्यकुब्ज समाज के होली मिलन में सीएम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार शाम राजधानी र के आशीर्वाद भवन में आयोजित कान्यकुब्ज शिक्षा मंडल के होली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में जोडऩे के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जोडऩे का अवसर प्रदान करते हैं। कान्यकुब्ज समाज छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।ॉ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला तथा कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल के पदाधिकारियों सहित सभी आयोजकों को आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल के अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा, पत्रकार शिरीष मिश्रा, राजेश मिश्रा अरविन्द अवस्थी, मोहन तिवारी, गौरव शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।