रायपुर

चॉइस सेंटर संचालक से डेढ़ लाख की लूट, बाइक छोड़ भागे लूटेरे
15-Mar-2026 7:58 PM
चॉइस सेंटर संचालक से डेढ़ लाख की लूट, बाइक छोड़  भागे लूटेरे

रायपुर, 15 मार्च। राजधानी के अभनपुर-राजिम मार्ग पर रविवार को चाकू की नोक पर लूट की वारदात सामने आई है। दो नकाबपोश बदमाशों ने एक चॉइस सेंटर संचालक को रोककर उससे  1.50 लाख रुपए नकद लूट लिए और फरार हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उमेंद्र देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नवापारा में रहता है, और चॉइस सेंटर का संचालन कारता हैं। वह नकदी लेकर अभनपुर से राजिम जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और गले पर चाकू लगाकर डराने धमकाने लगे। इसके बाद बदमाशों ने उनके पास रखे बैग जिसमें डेढ़ लाख रुपए रखे थे लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक से भागने लगे, लेकिन गाड़ी में खराबी के कारण उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हो सकी। पकड़े जाने के डर से दोनों लुटेरे अपनी बाइक, चोरी गए मोबाइल और खाली बैग वहीं कुछ दूरी पर छोडक़र फरार हो गए।


अन्य पोस्ट