रायपुर

नशेड़ी 132 वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई
15-Mar-2026 7:57 PM
नशेड़ी 132 वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 मार्च। शराब पी कर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। देर रात सडक़ों पर यातायात बिगाडऩे और नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस ने ड्रिंक एण्ड ड्राइव मामले में 132 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस बीच बड़ी संख्या में वाहन जब्त  किए गए। इनमें छोटी कारों से लेकर ट्रक चालकों जो नशे में वाहन चला रहे थे। इन पर कार्रवाई की गई।

शुक्रवार चलाए जा रहे इस अभियान को एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के नेतृत्व में शहर के आठ स्थानों पर यातायात पुलिस के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुए 132 वाहन चालकों को पकड़ा गया। इनके विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही यातायात पुलिस ने वाहन चालकों एवं नागरिकों से अपील की हैै कि वे सडक़ सुरक्षा के नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभायें ।


अन्य पोस्ट