रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 मार्च। एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 6.046 किलो गांजा जब्त किया गया।
जब्त गांजे की कीमत 3,02,300 बताई जा रही है। आरोपी से पूछताछ कर प्रकरण में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत स्थित दाई कोरा भवन के सामने एक व्यक्ति बैग में गांजा रखा है तथा उसे कहीं जाने की फिराक में है। मुखबिर के बताए हुलिए और स्थान को चिंहाकित कर पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कल्लू सिंग ठाकुर निवासी दमोह एमपी का होना बताया। उसके पास रखें ट्राली/पि_ू बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
आरोपी कल्लू सिंग ठाकुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.046 किलो गांजा कीमत 3,02,300 रूपए जप्त कर आरोपी विरूद्ध धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर इन्ड टू इन्ड कार्यवाही की जा रहीं है।