रायपुर

दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ बारिश संभव
14-Mar-2026 7:38 PM
दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ बारिश संभव

रायपुर, 14 मार्च। छत्तीसगढ़ से लगे इलाके में एक द्रोणिका और एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस वजह से कल एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार द्रोणिका उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश के मध्य भाग से दक्षिण अंदरूनी उड़ीसा तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 60 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है।

प्रदेश में कल  15 मार्च को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। इससे प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट होगी। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।


अन्य पोस्ट