रायपुर
अजय ने नेताम से कहा आखिर अफसर किस बात की तनख्वाह ले रहे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 मार्च। प्रदेश में गौवंश के संवर्धन के लिए संचालित गर्भाधान योजना के बंद होने को लेकर चर्चा के दौरान पक्ष विपक्ष के विधायकों की चुटकियों से सदन में हंसी ठ_े गूंजे। तो नाराजगी भी नजर आई।
प्रश्न काल में भाजपा के अजय चंद्राकर ने अपने प्रश्न के लिखित उत्तर के हवाले से कहा कि प्रदेश में 53 लाख मादा गौवंशी पशुओं की जानकारी दी गई है। इस पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि आपने मादा की संख्या बताई है नर की नहीं। इस पर चंद्राकर ने चुटकी ली कि नेताम जी बता देंगे। उनसे क्षमतावान वीर पुरुष कोई नहीं है। इस पर उत्तर देने मंत्री के पन्ने पर्चे पलटते के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि आपने शुरुआत में ही प्रधानमंत्री का नाम ले लिया है मंत्री जी से बोलते नहीं बन रहा। अपने पूरक प्रश्न के दौरान मंत्री के एक उत्तर पर अजय ने कहा कि एनडीडीबी का नस्ल सुधार में कोई योगदान नहीं होता वह दूध उत्पादन एजेंसी हैं। टीकाकरण पर कैसे कर रहे हैं बताएं, इसका उत्तर भी बाद में दे दूंगा कहेंगे तो बैठ जाऊंगा। चिराग परियोजना के बंद होने के लिए दोषियों पर कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए अजय ने कहा कि इतनी अहम योजना अफसरों की लापरवाही की वजह से बंद हो गई, राशि सरेंडर कर दी गई। आखिर अफसर किस बात की तनख्वाह ले रहे हैं,कार्रवाई तो बनती है, करेंगे क्या, नहीं करेंगे तो कोई बात नहीं। आपके विवेक पर है धन्यवाद कहते हुए अजय बैठ गए। इस पर मंत्री ने कहा कि आपकी नाराजगी समझ सकता हूं।परीक्षण करा कर जवाबदेही तय की जाएगी।