रायपुर

सभापति और नेता प्रतिपक्ष के बीच की भयंकर केमिस्ट्री है-नेताम
13-Mar-2026 7:50 PM
सभापति और नेता प्रतिपक्ष के बीच की भयंकर केमिस्ट्री है-नेताम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 मार्च। शुक्रवार को विधानसभा में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सभापति और नेता प्रतिपक्ष के बीच की केमिस्ट्री को भयंकर बताया। सभापति धरम लाल कौशिक के  सदन में प्रवेश करते ही नेता प्रतिपक्ष महंत ने उनसे कहा कि आप सदन में आते हैं तो हमारी तरफ (विपक्ष) नजरें इनायत नहीं करते। श्री कौशिक ने कहा कि ऐसा नहीं है आपको देखते और प्रणाम करते हुए आता हूं। इस पर भाजपा के अजय चंद्राकर ने कहा कि ऐसा नहीं है, उनको मालूम था इसलिए मैचिंग पहनकर आएं हैं। सभापति जी  गुलाबी शर्ट पहने हैं और आप जैकेट। उसके बाद भी नजरें इनायत से नहीं कह रहे। महंत ने कहा कि हम पहले भी  मिलते जुलते रहे हैं। कृषि मंत्री नेताम ने कहा कि दोनों के बीच भयंकर केमिस्ट्री है। महंत ने कहा उनके क्षेत्र का सांसद भी रहा हूं।


अन्य पोस्ट