रायपुर

फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार को हटाने आदेश
13-Mar-2026 7:39 PM
फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार को हटाने आदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 मार्च। उच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार को पद से हटाने का आदेश दिया है। अपने 8 पेज के आदेश में कोर्ट ने रजिस्ट्रार

अश्विनी गुरडेकर की नियुक्ति को गलत ठहराया है।उनकी नियुक्ति को निरस्त कर पद से हटाने का आदेश जारी किया। अश्विनी की नियुक्ति दो वर्ष पूर्व 14 मार्च 24 को की गई थी। वे मूलत: स्टोर की पर के पद पर कार्यरत हैं।   राज्य सरकार ने स्टोर कीपर सह रजिस्ट्रार नियुक्त किया था। इसे नियम विरुद्ध बता डा राकेश गुप्ता ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

सदस्यों ने बतायाकिफार्मेसी काउंसिल के वर्तमान  संविधान के अनुसार क्लास 2 रिटायर्ड मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति की जाती रही है लेकिन राज्य निर्माण के बाद हमेशा माँग जोर पकड़ती रही कि रजिस्ट्रार पद पर उपयुक्त प्रशासनिक अनुभव और डिग्री की योग्यता का सीनियर फार्मासिस्ट ही नियुक्त होना चाहिए। पिछली फार्मेसी काउंसिल के सभी सदस्यों की सहमति से परित संशोधित फार्मेसी काउंसिल संविधान को शासन के सम्मुख स्वीकृति के लिए भेजा गया है लेकिन उदासीन रवैए के कारण इसकी स्वीकृति शेष है इस सर्व सम्मत प्रक्रिया के तहत फार्मेसी काउंसिल द्वारा अनुशंसित उच्च शैक्षणिक योग्यता जैसे पीएचडी(फार्मेसी),एम फार्मा या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता और दीर्घ प्रशासनिक अनुभव व्यक्तियों के पैनल में से ही शासन  और विभाग द्वारा नियुक्ति की जाएगी।

इस प्रक्रिया का पालन किए बगैर राज्य शासन ने डी फार्मा क्लास 2 फार्मासिस्ट की नियुक्ति की थी जिनकी बी फार्मा की पत्राचार डिग्री को नियम विरुद्ध अतिरिक्त योग्यता और प्रमोशन में शामिल कर लिया। जो सर्वथा नियम विरुद्ध और रजिस्ट्रार पद की गरिमा को धूमिल करने का प्रयत्न था।फार्मेसी काउंसिल के सदस्यों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री सहित स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से फार्मेसी काउंसिल के रजिस्टर अश्विनी  गुर्देकर की पद  पात्रता विरुद्ध नियुक्ति और वित्तीय भ्रष्टाचार के कई सबूत दिए गए थे।

 लेकिन संज्ञान में नहीं लिए जाने और उच्च स्तरीय संरक्षण दिए जाने से असंतुष्ट होकर न्याय के लिए उच्च न्यायालय  की शरण ली गई।


अन्य पोस्ट