रायपुर
रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित
26-Nov-2026 7:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर 26 नवंबर। राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के आयोजन के लिए आठ सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया गया है। यह साहित्य उत्सव आगामी 8, 9 एवं 10 जनवरी को पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर में आयोजित किया जाएगा।राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सलाहकार समिति में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, मुख्यमंत्री के सलाहकार कृष्णा दास, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रेस ऑफिसर आलोक सिंह, प्रख्यात साहित्यकार एवं स्तंभकार अनंत विजय, पांचजन्य के संपादक हितेश शंकर, साहित्य परिषद दिल्ली से मनोज कुमार को नामांकित किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे