रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 मार्च। प्रदेश के बड़े हिस्से में 33 से 39 डिग्री सेल्सियस की चिलचिलाती धूप, गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर है। एक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 69 डिग्री पूर्व और 33 डिग्री उत्तर में स्थित है।
14 मार्च से प्रदेश के उत्तरी भाग में उत्तर से तथा दक्षिणी भाग में दक्षिण से (बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं का ) आगमन वातावरण के निम्न स्तर पर होने की सम्भावना है । जिसके कारण मध्य छत्तीसगढ में एक 2द्बठ्ठस्र ष्शठ्ठद्घद्यह्वद्गठ्ठष्द्ग 5शठ्ठद्ग बनने के कारण 15- 16 मार्च को मौसम की विषमता रहने की सम्भावना है।
प्रदेश में कल से बंगाल की खाड़ी से नमी आने की संभावना है, जिसके कारण 13 मार्च से बस्तर संभाग के जिलों से वर्षा की गतिविधि प्रारंभ होने की संभावना है। 14 मार्च को दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ 15 और 16 मार्च को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।
प्रदेश में इस अवधि में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने की संभावना है। इससे 14 मार्च से अधिकतम तापमान में बस्तर संभाग से गिरावट प्रारंभ होने की संभावना है, जबकि प्रदेश के शेष हिस्सों में 15 मार्च से गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री के आसपास गिरावट संभावित है।