रायपुर

प्रशिक्षु न्यायाधीशों से सीएम ने कहा-निष्पक्षता से जिम्मेदारियों का निर्वहन करें
12-Mar-2026 7:45 PM
प्रशिक्षु न्यायाधीशों से सीएम ने कहा-निष्पक्षता से जिम्मेदारियों का निर्वहन करें

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित  कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने सौजन्य मुलाकात की।

श्री साय ने सभी को न्यायिक सेवा में चयन के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए इन जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि न्यायपालिका आमजन के अधिकारों की रक्षा और न्याय व्यवस्था में जनता के विश्वास को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव  विधि श्रीमती सुषमा सांवत, अकादमी की संचालक श्रीमती निधि शर्मा तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट