रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 मार्च। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता को लेकर देशभर में शिक्षकों के बीच चिंता बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ में भी शिक्षक संगठन सक्रिय हो गए हैं। प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने इस विषय पर आगे की रणनीति तय करने के लिए 15 मार्च को राजधानी रायपुर में एक बड़ी बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।
शिक्षक संगठनों के मुताबिक हाल ही में इस विषय पर देश की राजधानी नई दिल्ली में भी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस बैठक में टीईटी की अनिवार्यता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए शिक्षकों की समस्याओं और भविष्य को लेकर चिंता जताई गई थी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से शिक्षक एवं कर्मचारी नेता केदार जैन, मनीष मिश्रा और रविन्द्र राठौर ने हिस्सा लिया था।
नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने की तैयारी की जा रही है। इसी सिलसिले में 15 मार्च को रायपुर में प्रदेशस्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में प्रदेश के सभी प्रमुख शैक्षिक संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी तथा टीईटी से प्रभावित शिक्षक शामिल होंगे।
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश संयोजक मनीष मिश्रा, शिक्षक नेता रविन्द्र राठौर तथा छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने प्रदेश के सभी शैक्षिक संगठनों से इस बैठक में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह बैठक शिक्षकों के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे पर सामूहिक निर्णय लेने के लिए आयोजित की जा रही है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना जरूरी होगा -यादव
इससे पहले बुधवार को विधानसभा में एक सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री के जवाब से स्पष्ट हुआ कि छत्तीसगढ़ में भी शिक्षकों के लिए भी ञ्जश्वञ्ज उत्तीर्ण होना जरूरी है। भले ही अभी राज्य सरकार ने इसे लेकर औपचारिक तौर पर कोई आदेश जारी नहीं किया है।
मंत्री गजेंद्र यादव ने सदन में आंकड़े रखे हैं, जिसमें ये बताया गया है कि छत्तीसगढ़ में किस जिले में कितने शिक्षक हैं, जिनके लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना जरूरी होगा।कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया है सबसे कम मुंगेली जिले के शिक्षकों की संख्या है, जिन्हें टीईटी उत्तीर्म करना है, जबकि सबसे ज्यादा शिक्षकों की संख्या कोंडागांव में है, जहां 5 हजार से ज्यादा शिक्षकों की संख्या है। बालेश्वर साहू ने साल 2011 के पूर्व नियुक्त हुए शिक्षकों के संदर्भ में राज्य सरकार से जानकारी चाही गयी थी।
लेकिन उस सवाल के जवाब मेंजानकारी निरंक दिया गया है।