रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मार्च। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 प्रावधानों के तहत शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस अभियान के अंतर्गत 11 मार्च की रात शहर के पांच स्थानों *फुण्हर चौक , टेमरी चौक , ऊर्जा पार्क रोड, ऐश्वर्या बाजार एवं होटल लेवल 3 के सामने विधानसभा रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुए कुल 58 वाहन चालकों को पकड़ चालान कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
रमेश येरेवार एवं सतीष ठाकुर एसीपी यातायात के नेतृत्व में क्रमश: निरीक्षक कमलेश देवांगन यातायात थाना भाटागांव , निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ठाकुर यातायात थाना पंडरी, निरीक्षक ढालूदास मानिकपुरी यातायात थाना शारदा चौक, निरीक्षक वैभव मिश्रा यातायात थाना भनपुरी एवं निरीक्षक सुशील चंद्रकर्ष यातायात थाना फाफाडीह एवं यातायात पुलिस स्टॉफ के साथ कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जनवरी में 130, फरवरी में 279, मार्च में अब तक 540 कुल 949 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है।