रायपुर

पांच साल पहले कालीबाड़ी के पास नशीली टेबलेट के साथ पकड़ाया था अब जेल
12-Mar-2026 7:34 PM
पांच साल पहले कालीबाड़ी के पास नशीली टेबलेट के साथ पकड़ाया था अब जेल

रायपुर, 12 मार्च। पांच साल पहले राजधानी के कालीबाड़ी इलाके नशीली दवाओं का अवैध करोबार करने वाले आरोपी प्रतीक शर्मा को अदालत ने कठोर सजा सुनाई है। यह फैसला एनडीपीएस स्पेशल जज श्रीमती किरण थवाईत ने शुक्रवार को सुनाई। आरोपी के कब्जे से 25 स्ट्रीप में कुल 250 नग टेबलेट, कुल वजन 40 ग्राम गरामद किया गया था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना 16 मार्च 2021 की है। कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इलाके में कृष्णा बौना के घर के सामने, नेहरू नगर, कालीबाड़ी में एक व्यक्ति अवैध रूप र्से  नशीली गोली बेचने ग्राहक तलाश कर रहा है।  मुखबिर सूचना बाताए स्थान से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अपना नाम प्रतीक शर्मा बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से Rescalm ®.z Alprazolam IP ®.zmg  की 25 स्ट्रीप, प्रत्येक स्ट्रीप में 10 टेबलेट, कुल 250 टेबलेट बरामद किया गया।

अभियुक्त के विरूद्ध धारा-22 (क्च) अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां अभियोजन की ओर से 10 गवाह प्रस्तुत किए गए। न्यायालय ने गवाहों और साक्ष्यों को सही मानते हुए। आरोपी प्रतीक शर्मा को मामले में दोषी पाया। उसे तीन साल का सश्रम कारावास और 25 हजार रूपए के जुर्माने की सजा सुनाई।


अन्य पोस्ट